ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीनलकूप का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

नलकूप का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर केबिल-पाइप समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। सुबह नलकूप गए...

नलकूप का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 15 Jun 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

चायल। हिन्दुस्तान संवाद

चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर केबिल-पाइप समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। सुबह नलकूप गए किसान ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

अरई सुमेरपुर गांव निवासी रोशन लाल किसानी करता है। गांव से कुछ दूरी पर उसने खेतों की सिंचाई करने के लिए अपना निजी नलकूप लगा रखा है। रोशन के मुताबिक रविवार रात वह नलकूप का ताला बंद कर घर चला गया था। रात में चोर नलकूप का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां पर लगी 70 फिट केबिल और प्लास्टिक का पाइप समेत हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। चोरों ने लोहे के पाइप में लगा क्लैम्प खोल दिया जिससे पूरा डिलिवरी पाइप बोर के अंदर चला गया। सोमवार सुबह नलकूप पर पहुंचे किसान ने वहां का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें