दिनदहाड़े मकान से सरसों की बोरी उड़ाई
Kausambi News - पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में चोरों ने एक किसान के खुले मकान से सरसों की बोरी चुरा ली। किसान मनोज कुमार ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनोज ने बताया कि वह अपने नए मकान में फसल रखता था, जो खुला छोड़ दिया था।

पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक किसान के खुले मकान का फायदा उठाकर चोर सरसों की बोरी पार कर ले गया। घटना से आहट पीड़ित किसान ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। निजामपुर पुरैनी गांव निवासी मनोज कुमार पटेल पुत्र शर्मा बाबू पटेल किसानी करते हैं। मनोज ने बताया कि उन्होंने घर के पास ही नया मकान बनवाया है, जहां वह अपनी कटी हुई फसल रखता है। बुधवार सुबह वह नए मकान को खुला छोड़कर पुराने घर चला गया था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गया और वहां रखी सरसों की एक बोरी उठा ले गया।
कुछ देर बाद जब मनोज वापस पहुंचे तो सरसों की बोरी गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी चायल पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


