शातिरों ने पार किया 25 हजार रुपये से भरा पर्स
मूरतगंज बाजार में कपड़े की दुकान से महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें 25,000 रुपये थे। महिला वहां अपने भाई की शादी के लिए खरीदारी करने गई थी। चोरों ने दुकान में घुसकर उसका पर्स चुरा लिया और भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मूरतगंज बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से शातिरों ने खरीदारी करने आई महिला का पर्स पार कर दिया। उसमें करीब 25 हजार रुपये थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरामुफ्ती निवासी संगीता देवी प्रजापति पत्नी रामशंकर ने बताया कि उसके भाई संतोष कुमार की शादी होने वाली है। इसी सिलसिले में 30 अप्रैल को वह खरीदारी करने मूरतगंज बाजार गई थी। कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान दो महिला व दो पुरुष भी पहुंच गए। इनके पास एक बच्चा भी था।
वे सभी दुकानदार से कपड़े दिखाने के लिए कहने लगे। इसी दौरान आरोपी महिला ने पीड़िता का पर्स चोरी कर लिया। फिर सभी शातिर अलग-अलग दोपहिया वाहनों से फरार हो गए। चोरी की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


