Kausambi News: पशुशाला में बंधी भैंस व पड़िया खोल ले गए चोर
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बैरहना गांव में माया देवी की भैंस और पड़िया चोरों द्वारा रात में चुराए गए। माया देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मवेशी चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के वक्त चोरी गए मवेशियों का कोई अता-पता नहीं चला।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बैरहना गांव की माया देवी पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि उसने भैंस पाल रखी है। गुरुवार की शाम चारा-पानी करने के बाद भैंस व पड़िया को घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुशाला के बाहर बांध दिया। आधी रात चोर दोनों मवेशी को खोल ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका। देर शाम थाने पहुंच पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मवेशी चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


