Kausambi News: दीवार फांदकर चोरों ने मकान से हजारों का माल उड़ाया
Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव में चोरों ने एक मकान में घुस कर नकदी और गहने चुराए। घटना के समय homeowner रोशन लाल बरामदे में सो रहे थे और चाभी तकिया के नीचे रखी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां गांव में दीवार फांदकर एक मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सरसवां निवासी रोशन लाल किसानी करते हैं। शुक्रवार की रात खाने के बाद वह बरामदे में सो गए। कमरे की चाभी तकिया के नीचे रखी थी। बताया कि रात को दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने चाभी निकाल ली। इसके बाद कमरे का ताला खोलकर बहू के गहने, जिनकी कीमत करीब एक लाख के आसपास है। पीड़ित व उसके नाती सिद्धार्थ का मोबाइल फोन, पीड़ित की चाची का पांच सौ रुपया नकद तथा टार्च आदि उठा ले गए।
घटना की जानकारी गृहस्वामी को शनिवार की सुबह हुई। महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

