बेखौफ चोरों ने दीवार फांदकर नकदी-गहने उड़ाए
Kausambi News - पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव में चोरों ने एक मकान से 49 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। गृहस्वामी धर्मपाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चला है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव में दीवार फांदकर चोरों ने एक मकान से नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फताहीपुर निवासी धर्मपाल सिंह किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की रात वह खाने के बाद मकान का ताला बंद कर बाहर चारपाई बिछाकर सो गए। इस दौरान पड़ोसी के छत के रास्ते दीवार फांदकर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 49 हजार रुपया नकद तथा सोने और चांदी के गहने समेत ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




