Kausambi News: चालू बिजली लाइन के 10 पोल से तार चोरी
Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बैरहना में चोरों ने रेलवे लाइन के पास से 10 खंभों की लाखों रुपये की विद्युत तार काट ली। ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह चोरी एक बड़े गिरोह द्वारा की गई हो सकती है।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के बैरहना (भरवारी) में रेलवे लाइन के पास बेखौफ चोर 10 खंभों से लाखों रुपये कीमत की विद्युत तार काट ले गए। ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ककोढ़ा से न्यू भरवारी विद्युत उपकेंद्र तक 33 हजार की विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। लाइन बिछाने का काम अभू एंटरप्राइजेज, प्रयागराज को मिला है। फर्म के ठेकेदार आकाश द्विवेदी ने बताया कि 10 सितंबर को बैरहना भरवारी रेलवे लाइन के पास स्थित 33 केवी विद्युत लाइन को निशाना बनाया गया। चोरों ने बड़ी सफाई से 10 पोल के बीच बिछे चालू बिजली के तार काटकर पार कर दिया।
चोरों ने तब चोरी की, जब आपूर्ति चालू थी। शुक्रवार सुबह निरीक्षण के दौरान घटना की जानकारी हुई तो ठेकेदार ने थाने में तहरीर दी। ठेकेदार का कहना है कि 33 केवी जैसी हाईटेंशन चालू लाइन से तार काटना किसी बड़े गिरोह की साजिश लगती है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों के गिरोह को ट्रेस कर माल बरामद किया जाएगा।


