ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमोबाइल की दुकान खंगाल ले गए चोर

मोबाइल की दुकान खंगाल ले गए चोर

कोखराज के मूरतगंज बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने एक और मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस...

मोबाइल की दुकान खंगाल ले गए चोर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 29 Dec 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कोखराज के मूरतगंज बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने एक और मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोर नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का मोबाइल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूरतगंज बाजार निवासी सुंदरलाल गुप्ता ने घर में ही मोबाइल शॉप खोल रखी है। शुक्रवार रात वह दरवाजा बंदकर सो गया। रात में चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे और पांच हजार नकदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत के मोबाइल उठा ले गए। सुबह इसकी जानकारी सुंदरलाल गुप्ता को हुई तो उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर मूरतगंज चौकी पुलिस को दी।

ताला तोड़कर चोरी का प्रयास

सरायअकिल। स्थानीय थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, एटीएम का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। जगहट होने पर चोर ताला काटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जानकारी हुई तो कस्बे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही है। इससे ऐसी वारदातें हो रही हैं।

घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी

चायल। बरेठी गांव निवासी ननका केसरवानी पुत्र राजाराम केसरवानी खेती करता है। गुजारे के लिए उसने ट्रैक्टर खरीद रखा है। ट्रैक्टर को घर के बाहर खड़ा करता है। शुक्रवार रात चोरों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को पार कर दिया। सुबह ट्रैक्टर नदारद देख किसान के होश उड़ गए। उसने ट्रैक्टर की काफी तलाश की। सुराग न लगने पर भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें