ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीरिटायर फौजी के घर लाखों की चोरी

रिटायर फौजी के घर लाखों की चोरी

पश्चिमशरीरा थाने से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ चोरों ने एक रिटायर फौजी के घर को निशाना बनाया। वहां से छह लाख रुपये की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़...

रिटायर फौजी के घर लाखों की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 16 Aug 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमशरीरा थाने से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ चोरों ने एक रिटायर फौजी के घर को निशाना बनाया। वहां से छह लाख रुपये की चोरी की। सुबह जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। चोरी से बाजार के व्यापारी भी दहशत में हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पश्चिमशरीरा पुलिस के अलावा फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

महेवाघाट थाने के रायपुर निवासी जय प्रकाश त्रिपाठी रिटायर फौजी हैं। वह पश्चिमशरीरा बाजार में मकान बनवाकर परिवार समेत रहते हैं। बुधवार रात को भोजन करने के बाद जय प्रकाश परिवार समेत घर के भीतर सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर पीछे से दीवार फांदकर घर के भीतर घुस गए। परिजनों ने बताया कि जहां पर वह सो रहे थे, उस कमरे में नशीला दवाओं का छिड़काव कर दिया। इससे परिवार के लोग गहरी नींद में सो गए। इसके बाद चोरों ने जय प्रकाश की बेटी सविता त्रिपाठी के तीन लाख गहने और बहू पूजा त्रिपाठी के इतने कीमत के गहने पार कर दिए। आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये भी पार कर दिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने चोरी की जानकारी पश्चिमशरीरा पुलिस को दी। छह लाख की चोरी होने पर सूचना फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड टीम को भी दी गई। मौके पर सभी लोग पहुंचे। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि उन्हें चक्कर भी आ रहा था और उल्टियां भी हो रही थी। इससे साफ जाहिर है कि चोरों ने पहले कमरे में नशीली दवाओं का भी छिड़काव किया है। पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामी नाथ का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें