Kausambi News: मकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव में छापेमारी के बाद पुलिस ने चोरी के आरोपियों की तलाश शुरू की है। चोरों ने एक घर से 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर ने जल्द ही खुलासा होने का आश्वासन दिया।

Kausambi News: मकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव में बुधवार रात एक मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। गृहस्वामिनी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगियामई निवासी गौसिया बेगम पत्नी शाह मोहम्मद ने बताया कि बुधवार रात खाने के बाद वह और उनके परिवार के सदस्य सो गए। गुरुवार सुबह उठे तो कमरों का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण समेट ले जा चुके थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: मकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया