चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को किया पार

Feb 11, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को चुरा लिया। पशुपालक कल्लू राम ने सुबह मवेशियों को गायब देख पुलिस में तहरीर दी। चोरों ने उसकी एक भैंस और भैंसा चुराए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को किया पार

चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार रात चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को पार कर दिया। सुबह मवेशियों को गायब देख मालिक के होश उड़ गए। उसने उनकी काफी खोजबीन की। सुराग न मिलने से निराश होकर भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बलीपुर टाटा गांव निवासी कल्लू राम पुत्र राम खेलावन मजदूरी करने के साथ ही पशुपालक भी हैं। उसने बताया कि वह अपने मवेशियों को घर के बाहर मैदान में बांधता है। मंगलवार शाम रोज की तरह मवेशियों को चारा खिलाने के बाद वह घर के अंदर चला गया।

इसी दौरान वाहन लेकर पहुंचे चोरों ने उसकी एक कीमती भैंस और भैंसा को पार कर दिया। सुबह चारा देने उठे मालिक ने मवेशियों को नदारद देखा तो उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने मवेशियों की काफी खोजबीन किया। सुराग न लगने से निराश होकर भुक्तभोगी ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।