मिष्ठान भंडार समेत तीन दुकानों से हजारों की चोरी
Kausambi News - स्थानीय कस्बे में राजू और पप्पू की पान की गुमटी में चोरी हुई। चोरों ने राजू की गुमटी से 10 हजार रुपये का सामान और पप्पू की गुमटी से 2 हजार रुपये की नकद राशि चुरा ली। इसके अलावा, एक मिठाई की दुकान से भी चोरी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय कस्बा निवासी राजू व पप्पू ने कस्बे में पॉवर हाउस के समीप पान की गुमटी खोल रखी है। शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर राजू की गुमटी से सिगरेट, गुटखा आदि सहित करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पप्पू की गुमटी को निशाना बनाया। टीन काटकर उसकी गुमटी से भी दो हजार रुपये नकद व कुछ सामान पार कर दिया। पास में ही मनौरी निवासी महेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान है। उसकी दुकान से दो हजार के आसपास का सामान समेट ले गए। दुकानदारों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


