ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयुवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला

युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला

कौशाम्बी के बिदांव गांव में रविवार सुबह दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया...

युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 29 Mar 2020 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी के बिदांव गांव में रविवार सुबह दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सुबह किशोरी हैडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने उसे पानी भरने से रोक दिया और मारपीट करने लगे। किशोरी की चीख सुन परिवार के लोग दौड़े तो उन पर हमला कर दिया गया। हमले में एक युवक लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विदांव गांव के गुलर सरोज की भतीजी रविवार सुबह पड़ोस में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचे और पानी भरने से रोक दिया। किशोरी ने पानी भरने की जिद की तो मारपीट करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर गुलर हैंडपंप पर पहुंचा तो पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से युवक पर प्रहार कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें