ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झुलसा युवक

खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झुलसा युवक

कौशाम्बी थाने के भटवरिया गांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय युवक आग से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती...

खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झुलसा युवक
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 05 Aug 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी थाने के भटवरिया गांव में रविवार सुबह खाना बनाते समय युवक आग से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया।

भटवरिया गांव निवासी देवधारी की मां रविवार सुबह खेत में धान की रोपाई करने जा रही थी। तभी देवधारी खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगा। काफी मशक्कत के बाद चूल्हे में आग नहीं जली तो केरोसीन डालने लगा। इसी बीच तेल लपटों के साथ आग जल उठी और देवधारी को अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े सहित शरीर में आग लगते ही देवधारी चीखने-चिल्लाने लगा। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक देवधारी गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन फानन में परिजन पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें