ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीशादी का झांसा देकर महिला की लूटी अस्मत

शादी का झांसा देकर महिला की लूटी अस्मत

कोखराज कोतवाली इलाके में पति की मौत के बाद अकेली रह रही महिला से रिश्तेदारी के युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। चार साल अस्मत से खेलने के...

शादी का झांसा देकर महिला की लूटी अस्मत
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 18 Jun 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। संवाददाता

कोखराज कोतवाली इलाके में पति की मौत के बाद अकेली रह रही महिला से रिश्तेदारी के युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। चार साल अस्मत से खेलने के बाद युवक शादी से मुकर गया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी युवक व उसके परिजन शादी करने के लिए राजी नहीं हुए। शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती की शादी कोखराज इलाके में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दो साल बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद रिश्तेदार का आना-जाना शुरू हुआ। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर महिला को हवस का शिकार बना डाला। चार साल तक युवक मनमानी करता रहा। महिला ने शादी की जिद किया तो प्रेमी युवक मुकर गया। उसने शादी से इंकार कर दिया। प्रेमी की दगाबाजी से आहत महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी युवक व उसके घरवाले राजी नहीं हुए। शुक्रवार को परिजनों के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें