महिला ने नंद पर चाकू से हमला कर किया हत्या का प्रयास
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव में एक युवती पर उसकी भाभी ने पारिवारिक विवाद के चलते प्राणघातक हमला किया। चाकू से किए गए हमले में युवती को गले औ

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गोपसहसा गांव में एक युवती पर उसकी भाभी ने पारिवारिक विवाद के चलते प्राणघातक हमला किया। चाकू से किए गए हमले में युवती को गले और कान में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। गोपसहसा गांव की गीता देवी ने बताया कि 26 अप्रैल की रात वह अपनी बहू रुक्मिणी से पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा कर रही थी। इस दौरान बेटी दीपिका घर के भीतर सो रही थी। आरोप है कि बहू रुक्मिणी चाकू लेकर बेटी दीपिका के पास पहुंची और सोते वक्त ही उसके ऊपर हमला बोल दिया।
चाकू युवती की गर्दन व कान में लगा। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इस पर आरोपी महिला ने उसको लात-घूसों से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवती की जान बचाई। मां पीड़ित युवती को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने चोट की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसे मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया। इस संबंध में डीएसपी कौशाम्बी जनार्दन प्रसाद पांडेय का कहना है कि मुकदमे की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


