ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमहिला लेखपाल से भी आरोपी कर चुके हैं अभद्रता

महिला लेखपाल से भी आरोपी कर चुके हैं अभद्रता

करारी के बटबंधुरी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस से पहले महिला लेखपाल से भी अभद्रता आरोपी कर चुके हैं। इसकी जानकारी महिला...

महिला लेखपाल से भी आरोपी कर चुके हैं अभद्रता
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 05 Dec 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

करारी के बटबंधुरी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस से पहले महिला लेखपाल से भी अभद्रता आरोपी कर चुके हैं। इसकी जानकारी महिला लेखपाल ने पुलिस को दी थी। महिला लेखपाल से कहा गया था कि वह जब भी जाएं तो पुलिस को लेकर जाएं। पुलिस ने चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने शनिवार को पुलिस पर हमला किया।

बटबंधुरी गांव की मानकी देवी व रामकरन को पट्टे पर भूमि मिली है। दोनों ने कब्जा कर रखा है और निर्माण कार्य भी कर रखा है। दोनों पक्षों का कहना है कि उनकी जमीन कम है और उन्हें भूमि चाहिए। रामकरन ने शनिवार को निर्माण कार्य शुरू किया तो मानकी देवी ने विरोध कर दिया। इसको लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस पहुंची तो रामकरन व उसके परिजनों ने एसआई व महिला सिपाही से अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें