ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमूसलाधार बारिश से गरीबों के उजड़े आशियाने

मूसलाधार बारिश से गरीबों के उजड़े आशियाने

चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...

चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही  मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
1/ 3चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही  मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
2/ 3चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही  मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
3/ 3चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 19 Jun 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कई गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए। उनकी गृहस्थी मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गई। गृहस्वामियों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

विकास खंड नेवादा के रसूलपुर ब्यूर निवासी अवध कुमार मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह परिवार के साथ वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश में उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय अवध परिवार के साथ बाहर बैठा था। मकान के मलबे में दबकर अनाज, कपड़े, मवेशियों के लिए चारा आदि हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। वहीं गांव के ही रामभवन पासी और कैलाश का भी मकान बारिश की सीलन से भरभराकर गिर गया। इससे दोनों की गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। वहीं दूसरी तरफ पिपरी निवासी नत्थू लाल का भी कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। इससे उसकी पूरी गहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। सभी पीड़ितों ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व की टीम निरीक्षण में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें