ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीचायल में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला

चायल में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला

पिपरी थाने के अकबरपुर व बूंदा गांव में बुधवार को भी किसानों ने खेतों में जलाई...

चायल में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 28 Oct 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी थाने के अकबरपुर व बूंदा गांव में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि पराली जलाने की रोक थाम के लिए प्रशासन अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। बुधवार को भी कई बीघा पराली किसानों ने खेतों में जला दी ।

प्रसाशन ने पराली जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन कई किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर मुकदमा भी दर्ज करा चुका है। इसके बावजूद भी लोग पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को पिपरी के अकबरपुर और बूंदा गांव में दो बीघा से अधिक की पराली खेतों में किसानों ने जला दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें