ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगंगा की लहरों में डूब गया परिवार का इकलौता चिराग

गंगा की लहरों में डूब गया परिवार का इकलौता चिराग

शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...

शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
1/ 3शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
2/ 3शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
3/ 3शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 10 May 2021 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

देवीगंज। हिन्दुस्तान संवाद

शक्तिपीठ कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर सोमवार सुबह दोस्तों संग स्नान करने आया एक बालक गंगा की लहरों में डूब गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसकी लाश निकाली जा सकी। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। घटना से पीड़ित कुनबे में कोहराम मचा हुआ है।

सैनी निवासी सुरेन्द्र कुमार खेती करता है। उसकी ससुराल शीतला धाम में है। चार दिन पहले उसका 15 वर्षीय बेटा आयुष मां सरोज देवी के साथ ननिहाल शीतला धाम आया था। सोमवार सुबह आयुष दोस्तों के साथ नहाने कालेश्वर घाट गया था। स्नान करते वक्त अचानक आयुष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे दोस्त चीख पड़े। घाट पर उस वक्त कोई भी अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। दोस्तों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो वे सन्न रह गए। परिवार वाले ग्रामीणों के साथ आननफानन कालेश्वर घाट पहुंचे। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद आयुष का शव बरामद किया। शव देख परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। उन्हें ढाढ़स बंधाने में परिचितों की भी आंखें भर आईं। इकलौते बेटे की जान जाने के बाद से मां सरोज देवी के आंसू तो थामे नहीं थम रहे हैं। घर के अन्य सदस्यों की भी रो-रोकर हालत खराब है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें