ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीअलाव जल रहे न खुल रहे रैन बसेरे

अलाव जल रहे न खुल रहे रैन बसेरे

सर्दी से लोग परेशान हैं। न घर के बाहर सुकून मिल रहा है, न घर के भीतर। अचानक गलन बढ़ने से लोग कांप रहे हैं। रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। रात में...

अलाव जल रहे न खुल रहे रैन बसेरे
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 17 Jan 2022 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

ठंड से लोग परेशान हैं। न घर के बाहर सुकून मिल रहा है, न घर के भीतर। अचानक गलन बढ़ने से लोग कांप रहे हैं। रविवार का दिन सबसे ठंडा रहा। रात में बर्फीली हवा चलने से गलन में इजाफा हुआ। इसके बावजूद न तो अलाव जल रहा है, न ही रैन बसेरा खोले जा रहे हैं। रैन बसेरा में जरूरतमंदों को पहुंचाया ही नहीं जा रहा है।

मौसम लगातार पलटवार कर रहा है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ था। इसके बाद मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि कोहरा लगातार पड़ता रहा। किसानी के काम ने तेजी पकड़ी थी। इसी बीच अचानक गलन बढ़ गई और शीतलहर चलने लगी। इससे पारा तेजी से नीचे की ओर गिरा। रविवार को सबसे ज्यादा ठंड रही। गलन का आलम यह था कि लोगों को गरम कपड़ों में भी राहत नहीं मिल रही थी। अलाव जलाकर देर रात तक लोग बैठे रहे। कमरों में रूम हीटर जलता रहा। सोमवार को भी यही स्थिति रही। शीतलहर चलती रही। बाहर खड़े लोग कांपते रहे। दोपहर को धूप निकली तो लोग छत पर आए। ठंड से बचने के लिए लोग धूप में घंटों बैठे रहे। सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी में बाहर व आफिस की छत पर बैठे रहे। ठंड ने सितम बरपाना शुरू कर दिया है। रविवार को ठंड की वजह से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय को छोड़कर कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। रैन बसेरा खाली पड़े हैं। जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरा नहीं पहुंचाया जा रहा है। चुनाव की वजह से अधिकारी दिन भर केवल बैठकें कर रहे हैं। ठंड से परेशान लोगों के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें