ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीजमीन का फर्जी तरीके से कराया बैनामा

जमीन का फर्जी तरीके से कराया बैनामा

मंझनपुर नगर पालिका के नया नगर मोहल्ले का एक व्यक्ति करीब 40 साल पहले बांग्लादेश चला गया था। तब से वह लौटकर नहीं आया। उसकी भूमि जिला मुख्यालय में पड़ी थी। माफियाओं की नजर जमीन पर टिकी थी। इस भूमि को...

जमीन का फर्जी तरीके से कराया बैनामा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 13 Sep 2020 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर नगर पालिका के नया नगर मोहल्ले का एक व्यक्ति करीब 40 साल पहले बांग्लादेश चला गया था। तब से वह लौटकर नहीं आया। उसकी भूमि जिला मुख्यालय में पड़ी थी। माफियाओं की नजर जमीन पर टिकी थी। इस भूमि को माफियाओं ने अपने पहले अपने करीबियों के नाम बैनामा कराया। इसके बाद खुद बैनामा कराकर उस पर मकान बना लिया। अब शेष भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

मंझनपुर नगर पालिका के नया नगर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार ने एएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उसके चाचा छोटेलाल करीब 40 साल पहले बांग्लादेश चले गए थे। तब से वह वापस ही नहीं आए। उनकी जिला अस्पताल के सामने जमीन थी। इस जमीन पर माफियाओं की नजर थी। बैशकांटी गांव के एक व्यक्ति को माफियाओं ने मोहरा बनाकर उसका बैनामा अपने करीबी के नाम पर करवाया। इसके बाद तहसील प्रशासन से साठगांठ करके उस पर आलीशान मकान बना लिया। अब उस मकान पर अस्पताल चल रहा है। बताया कि मकान के पीछे की जमीन खाली थी। अब उसको माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दिलीप का आरोप है कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

एएसपी समर बहादुर ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंझनपुर थाने की पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप है,इसलिए पुलिस इस मामले में तहसील प्रशासन से भी सहयोग ले रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें