ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीभाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर

भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर

किसान जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में किसानों के घर एवं खेत जाकर उनसे बातचीत कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की खिलाफत...

भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 10 Feb 2020 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में किसानों के घर एवं खेत जाकर उनसे बातचीत कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की खिलाफत की। कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों रीतियों से अवगत कराया। इतना ही नहीं केंद्र और प्रदेश के भाजपा सरकार की नीतियों की खिलाफत की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने हाजीपुर पतौना, बाजापुर, सेहिया, मंझनपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले समेत पूरे प्रदेश में किसानों की हालत बदतर है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। छुट्टा मवेशी किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके निस्तारण को सरकार व्यापक उपाय नहीं कर रही है। अरूण विद्यार्थी ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव पूर्व कहा गया था कि हमारी सरकार आएगी तो गन्ने का मूल्य दोगुना किया जाएगा और 15 दिन के अंदर गल्ले का पिछला भुगतान कराया जाएगा। पूर्व की यूपीए सरकार में डीजल 40-45 रूपए में बिकता था। जबकि आज भाजपा की सरकार में 70-75 रूपए लीटर बिक रहा है। कांग्रेस नेता आशीष कुमार उर्फ पप्पू मिश्रा ने कहा अन्नदाता का वोट लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार के बर्ताव से किसान परेशान है। उन्होंने बताया कि यूपीए की सरकार ने बिना घोषणा के करीब 78 हजार करोड़ रूपया किसानों का कर्ज माफ किया था। हमारी सरकार ने भू-अधिग्रहण नियम में संशोधन कर किसानों को चार गुना मुआवजा देने का काम करती थी। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य राज्यों में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां के किसान व व्यापारियों को परेशान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान वेद प्रकाश पांडेय, अभिषेक सरोज आदि कांग्रेसी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें