Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTensions Rise at BSP Meeting in Manjhanpur Youth Protest Against Coordinator
बसपा की बैठक में हंगामा, नारेबाजी, पहुंची पुलिस

बसपा की बैठक में हंगामा, नारेबाजी, पहुंची पुलिस

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान युवा मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आरोप था कि मंडल कोआर्डिनेटर भाजपा के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को बाहर कर रहे हैं। स्थिति...

Aug 14, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता ओसा में स्थित बसपा कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक थी। मंडल कोआर्डिनेटर का इस बैठक में विरोध करने के लिए युवा पहुंच गए। नारेबाजी शुरू हुई तो स्थिति तनातनी की बन गई। जिलाध्यक्ष के सूचना देने पर कार्यालय पहुंची पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में ले लिया है। बसपा की गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक थी। मुख्य अतिथि बसपा के प्रयागराज व वाराणसी के मंडल कोआर्डिनेटर विनोद बागड़ी रहे। बैठक शुरू होते ही एक चार पहिया वाहन से पहुंचे युवाओं ने मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही आरोप लगााय कि मंडल कोआर्डिनेटर भाजपा से मिले हुए हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बाहर कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतना ही नहीं नारेबाजी भी शुरू कर दी। इससे बैठक में मौजूद कार्यक्रम आक्रोशित हो गए। तनातनी की स्थिति बन गई थी। मारपीट की नौबत बनती देख। जिलाध्यक्ष राकेश गौतम ने सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंझनपुर कोतवाली को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसआई योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे युवाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर आए। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही।