ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकौशाम्बी चुनाव : 10 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, अब चुनाव मैदान में बने 12 लड़ाकू

कौशाम्बी चुनाव : 10 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, अब चुनाव मैदान में बने 12 लड़ाकू

कौशाम्बी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच में कमियां मिलने प 10 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। अब चुनाव मैदान में कुल 12...

कौशाम्बी चुनाव : 10 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज, अब चुनाव मैदान में बने 12 लड़ाकू
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 20 Apr 2019 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए 22 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच में कमियां मिलने प 10 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। अब चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी ही बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। नामांकन की अंतिम तारीख तक कौशाम्बी संसदीय सीट से कुल 22 लोगों ने अपना पर्चा भरा था। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। आखिरी दिन प्रत्याशियों ने जोर लगाया था। इस दिन 17 लोगों ने नामांकन किया था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें 12 प्रत्याशियों का पर्चा सही पाया गया। इनमें सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज, कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश चंद्र, भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के बच्चालाल, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के मिश्रीलाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राजदेव, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के शैलेंद्र कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार छेद्दू, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार का पर्चा सही पाया गया है। इनके अलावा दूधनाथ, महेश प्रसाद, राममिलन, बहुजन आवाम पार्टी के शत्रुघ्न सिंह, लोकदल के बाबूलाल कनौजिया, अन्नदाता पार्टी की लीलावती, भारत प्रभात पार्टी के सुनील कुमार, गेंदालाल, रामसुमेर, गणेश कुमार का पर्चा खारिज कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें