तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
Kausambi News - मंझनपुर में तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि ज्ञान सिंह ने अवैध दीवार बनाई थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दीवार हटवा दी और अन्य अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंझनपुर, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के अहिरन की डांडी मजरा उरई अशरफपुर में ग्रामसभा की भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण को तहसील प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कम्प है। उप जिलाधिकारी मंझनपुर एसपी वर्मा ने बताया कि सुषमा पत्नी बृजेश कुमार निवासी अहिरन की डांडी मजरा उरई अशरफपुर ने शिकायत किया था कि ग्रामसभा की लगभग दो विस्वा भूमि पर ज्ञान सिंह पुत्र रामहित ने पिलर डालकर छ: फिट ऊंची दीवार का निर्माण कर लिया है। प्रकरण के सम्बन्ध में तहसीलदार मंझनपुर से जांच कराई गया तो मामला सही पाया गया। मौके पर राजस्व व पुलिस टीम की टीम भेटकर ग्रामसभा भूमि पर बनायी गयी बाउण्ड्रीवाल को हटवाकर सुरक्षित करा दिया गया है।
जांच के दौरान ग्रामसभा भूमि पर अन्य व्यक्तियों के भी अवैध मकान बने पाये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल को अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करने लिए निर्देशित किया गया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कम्प मच गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


