ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीरेप के बाद किशोरी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

रेप के बाद किशोरी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गंगा कछार में गुरुवार को एक वहशी दरिंदे ने सनसनीखेज वारदात अंजाम दी। 15 वर्षीय मूकबधिर किशोरी से दुराचार के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी। शव रात में नाले में मिला तो...

रेप के बाद किशोरी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 05 Sep 2020 04:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गंगा कछार में गुरुवार को एक वहशी ने सनसनीखेज वारदात अंजाम दी। 15 वर्षीय मूकबधिर किशोरी से दुराचार के बाद उसने किशोरी की हत्या कर दी। शव रात में नाले में मिला तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस ने आरोपी को देररात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गोली लगने से आरोपी घायल है। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी चार माह पहले दुराचार के ही मामले में जेल से छूटा था।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी मूकबधिर है। गुरुवार को गांव का ही एक शातिर बदमाश किशोरी को झांसा देकर गंगा के कछार में ले गया। वहां उससे दुराचार किया। इसके बाद उसकी हत्या करके लाश नाले में फेंक दी। किशोरी दोपहर से गायब थी। किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात तकरीबन नौ बजे नाले में शव मिला तो ग्रामीणों ने बताया कि उसको गांव के ही राजेश पासी उर्फ हीरो के साथ देखा गया था। जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन और एएसपी समर बहादुर और सीओ केजी सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर रमेश पटेल और इंटेलीजेंस विंग को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। कछार में ही आरोपी राजेश पासी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल राजेश पासी को जिला अस्पताल लाया गया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने राजेश पासी के खिलाफ रेप के बाद हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उसे जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें