ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकिशोरी को अगवाकर किया रेप, कराया गर्भपात

किशोरी को अगवाकर किया रेप, कराया गर्भपात

फतेहपुर जिले से अगवा एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया गया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपित ने गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी...

किशोरी को अगवाकर किया रेप, कराया गर्भपात
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 30 Oct 2020 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर जिले से अगवा एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया गया। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपित ने गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर गुरुवार को मंझनपुर पुंलिस ने आरोपित व उसके मददगारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

फतेहपुर जिले की एक किशोरी की रिश्तेदारी मंझनपुर कोतवाली के एक गांव में है। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले रिश्तेदार युवक ने साथी के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। गर्भवती होने पर आरोपित ने गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को दी। मां ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बेटी को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस मामले को संदिध बता रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें