Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला बालक का शव

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: मंझनपुर के कोतारी पश्चिम गांव में एक किशोर का शव शुक्रवार को घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। परिवार ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार के लोग दुख में हैं।

Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला बालक का शव

Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतारी पश्चिम गांव निवासी एक किशोर का शव शुक्रवार की शाम घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर लटकाया गया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतारी पश्चिम गांव निवासी धनश्याम मौर्य लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार की शाम उनकी पत्नी खेतों की ओर गई थी। लौटकर वापस आई तो भीतर कमरे का नजारा देख चीख पड़ीं। वहां 10 वर्षीय बेटे गोपाल का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंचे दीवर कोतारी चौकी प्रभारी ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिर उसी हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी। परिजन किसी पर आरोप लगाते हुए तहरीर देते हैं तो उस पर भी कार्रवाई होगी। वहीं, घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।