श्रमिक का फांसी पर लटकता मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में एक किशोर का शव रविवार को फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसकी उम्र 17 वर्ष थी और वह ईंट-भट्ठे पर काम करता था। प्रेम प्रपंच के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, लेकिन किसी ने आरोप नहीं लगाया।

श्रमिक का फांसी पर लटकता मिला शव

महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले किशोर का शव रविवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। भट्ठे के पास पेड़ पर लाश लटकती देख अन्य श्रमिक दंग रह गए। खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रपंच की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव का रजनीश कुमार (17) पुत्र नोखेलाल पौर काशीरामपुर गांव में संचालित केबीएफ ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। रविवार की सुबह उसका शव भट्ठे के समीप स्थित बगीचे में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रजनीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसकी तीन बहनें हैं। उसकी बड़ी बहन उर्मिला (22) की शादी हो चुकी है। जबकि, नेहा (18) और निर्मला (13) अभी अविवाहित हैं। किशोर की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भट्ठे में साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि रजनीश का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले लड़की के परिजनों ने उसे धमकाया था, जिसके बाद से वह काफी डरा और परेशान रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।