किशोर की मौत मामले में डंपर चालक पर मुकदमा
Kausambi News - मंझनपुर में जुगराजपुर के पास एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर अजीत कुमार की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। डंपर की तेज रफ्तार ने उसे और उसके साथी गगन को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंझनपुर, संवाददाता। मंगलवार देर रात जुगराजपुर के समीप सड़क हादसे में किशोर की मौत मामले में बुधवार को डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव का 15 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र रमेश कुमार राय सोमवार रात पड़ोस में रहने वाले अपने साथी गगन कुमार व अन्य के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने सरायअकिल के धर्मपुर गया था। सभी दोस्त अलग-अलग तीन बाइक पर सवार थे। लौटते वक्त वे रास्ता भटककर जुगराजपुर के समीप पहुंच गए। वहां एक गुमटी वाले से रास्ता पूछा। इसके बाद सड़क किनारे खड़े होकर शौच क्रिया करने लगे।
तभी सरायअकिल की तरफ से आए तेज रफ्तार डंपर ने अजीत व गगन को टक्कर मार दी थी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। गगन की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की डंपर समेत तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


