ईंट-भट्ठे पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Kausambi News - कोखराज इलाके में एक किशोरी के साथ जेसीबी चालक ने दुराचार किया और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घटना के बाद धमकी दी थी कि वह जान से मार देगा।
कोखराज इलाके में स्थित ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करने वाली किशोरी के साथ जेसीबी चालक ने दुराचार किया था। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। परिवार के साथ कोखराज इलाके के ईंट-भट्ठे पर रहकर पथाई का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक एक अप्रैल को उसकी 16 साल की बेटी भी भट्ठे पर ही थी। इस दौरान जेसीबी चालक बृजेश कुमार निवासी बालीपुर टाटा थाना चरवा ने मौका पाकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
चीखने-चिल्लाने पर उसकी लात-घूसों से पिटाई की थी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम किया था। इस संबंध में कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि आरोपी को उसके गांव के पास से ही पकड़ा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


