किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश के करारी और पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्रों में एक किशोरी और एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी करिश्मा का परिवार से विवाद हुआ था जबकि युवक होरीलाल किसी बात से आहत था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करारी और पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्रों में किशोरी समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों मामलों में घटना के वास्तविक कारण का पता नहीं चल सका है। दोनों मामलों में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। करारी थाना क्षेत्र के एकौरा गांव का सुग्गन लाल किसानी करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी करिश्मा पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। चर्चा रही कि शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर करिश्मा की परिजनों से कहासुनी हुई। इसी के बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। घर वालों ने आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी सांसें थम गईं। इसी तरह पश्चिमशरीरा इलाके के रामाधीन का पूरा निवासी 26 वर्षीय होरीलाल पुत्र हीरालाल ने गुरुवार को किसी बात पर आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसको स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वाले स्पष्ट तौर पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।----कोट-किशोरी और युवक की मौत के मामले में परिवारीजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिर उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।-शिवांक सिंह, डीएसपी मंझनपुर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


