खेतों की ओर गई किशोरी संग की छेड़खानी
Kausambi News - सैनी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की खेतों की ओर गई थी, जहां एक युवक ने उसे खींचकर परेशान किया। लड़की ने घर जाकर अपने माता-पिता को बताया, जो सुनकर हैरान रह गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 26 फरवरी को दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी। रास्ते में निर्जन स्थान पर राहुल पटेल निवासी गोविंदपुर गोरियों पहले से मौजूद था। आरोप है कि उसने हाथ पकड़कर खींचते हुए पीड़ित की बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। इस संबंध में सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की शिकायत पर मुकदमा कायम कराकर जांच कराई जा रही है।
जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



