शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Apr 08, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवक ने जब किशोरी पर दबाव डाला तो वह आनाकानी करने लगा और किशोरी व उसके पिता को धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म

मंझनपुर। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। किशोरी ने दबाव बनाया तो युवक आनाकानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके पिता को धमकी दी। कोखराज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का युवक से मधुर संबंध था। दोनों लंबे समय से मिल जुल रहे थे। इसी बीच युवक ने शादी करने का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण युवक करता रहा। किशोरी ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो युवक ने टालमटोल शुरू कर दिया।

किशोर नाबालिग थी, शादी हो भी नहीं सकती थी। किशोरी ने इसको लेकर युवक से आपत्ति जाहिर करना शुरू किया तो युवक ने उसको धमकी दी। साथ ही उसके पिता को भी गाली-गलौज करते हुए धमकाया। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी प्रेम पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।