प्रिंसिपल को झांसा देकर छात्रा प्रेमी संग फरार

प्रिंसिपल को झांसा देकर छात्रा प्रेमी संग फरार

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर की एक किशोरी ने स्कूल में तबीयत खराब होने की बात कहकर घर से भाग गई। उसने 50 हजार रुपए नकद लिए और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला...

Aug 14, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी स्थानीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। 12 अगस्त को वह घर से स्कूल गई। उसने प्रिंसिपल को बताया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उनका फोन लेकर उनकी किसी अज्ञात महिला से बात कराई। महिला ने खुद को छात्रा की मां बताते हुए छुट्टी दिला दी। इसके बाद घर पहुंची छात्रा ने 50 हजार रुपया नकद समेटा और पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस छात्रा के साथ आरोपी की भी तलाश कर रही है।