Kausambi News: घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुराचार
Kausambi News: एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। जब किशोरी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी और उसके भाई की पिटाई की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। थानाप्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Kausambi News: एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसकी व उसके भाई की पिटाई की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके की महिला ने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर उसकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी मोनू पुत्र सुरेश सोनकर भीतर घुस गया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। इसी बीच पीड़ित किशोरी का भाई मौके पर पहुंच गया और शोर मचाने लगा।
इस पर आरोपी ने किशोरी तथा उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की। फिर कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीएन पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।


