किशोरी को भगा ले गया युवक

Apr 07, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गांव वालों ने बताया कि किशोरी को डब्लू गुप्ता के साथ देखा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी को भगा ले गया युवक

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। शाम तक जब वह नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। नात-रिश्तेदारी में खोजा गया, लेकिन पता नहीं चला। इसी बीच गांव वालों ने बताया कि किशोरी को डब्लू गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता के साथ देखा गया। डब्लू ही किशोरी को लेकर गायब हुआ है। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।