Kausambi News: किशोरी भगाने पर बवाल, मारपीट
Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के एक गाँव में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हुई। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि गाँव का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। विवाद के दौरान पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर विस्तार से जांच शुरू कर दी है।

Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना इलाके के एक गांव में किशोरी के लापता होने के बाद मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इलाके के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रविवार को घर का सामान लेने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों का आरोप है कि गांव का युवक अरमान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत करने जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी अयोध्या प्रसाद सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया। मंगलवार को पुलिस पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


