Kausambi News: प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर युवती लापता

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने 15 हजार रुपये नकद और 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुराए। परिजन खेत गए थे, घर लौटने पर युवती गायब मिली। पिता ने युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Kausambi News: प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर युवती लापता

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती सोमवार को घर में रखे 15 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय परिजन धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। शाम को घर लौटने पर युवती के गायब मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं चली गई है। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKausambi News: प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर युवती लापता