Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTeen Girl Abducted in Saini Area Mother Files Police Complaint
नकदी-गहने लेकर किशोरी फरार, चार पर आरोप

नकदी-गहने लेकर किशोरी फरार, चार पर आरोप

संक्षेप:

Kausambi News - सैनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके 17 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी 50 हजार रुपए और जेवर लेकर गई है। पीड़िता ने चार लोगों...

Thu, 3 July 2025 06:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को बुधवार की दोपहर एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी बेटी साथ में 50 हजार रुपया नकद और जेवर लेकर गई है। पीड़िता ने आरोपी युवक सहित चार लोगों पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। सैनी इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।