ममेरे भाई ने किया किशोरी को अगवा
Feb 16, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी को 28 जनवरी को ममेरे भाई ने अगवा कर लिया। इस मामले में आरोपी की मां और भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

मंझनपुर, संवाददाता। प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका मायका कोखराज इलाके में है। पीड़िता की मानें तो पिछले दिनों उसकी 17 साल की बेटी ननिहाल गई थी। वहां से ममेरे भाई ने 28 जनवरी को उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि इस काम में आरोपी की मां व भाई ने भी उसका सहयोग किया। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


