पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा, केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीमंझनपुर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी, जो कक्षा नौ की छात्रा है, 25 मई को खेतों की ओर गई थी और लौटकर नहीं आई। जांच में पता चला कि पड़ोसी कुलदीप ने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 25 मई की रात वह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी कुलदीप अपने साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है।पीड़ित के अनुसार, बेटी आरोपी कुलदीप से फोन पर बातचीत किया करती थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


