नहर में डूबे किशोर की चार किमी दूर मिली मिली लाश

नहर में डूबे किशोर की चार किमी दूर मिली मिली लाश

संक्षेप:

Kausambi News - गुरुवार को पूरबशरीरा के आयुष (10) अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला, लेकिन शुक्रवार को उसका शव 4 किमी दूर खरौना गांव में...

Aug 29, 2025 06:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

गोराजू हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा के पूरबशरीरा बड़ी नहर में गुरुवार की दोपहर को साथियों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया था। देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह चार किमी दूर खरौना गांव के सामने नहर में किशोर का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरबशरीरा निवासी आयुष (10) पुत्र फूलचंद्र रैदास गुरुवार को अपने साथियों के साथ बड़ी नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और समा गया। साथी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। जानकारी होने पर परिवार व गांव के लोग भागकर पहुंचे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देर शाम तक आयुष की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह आयुष का शव नहर पूरबशरीरा से चार किमी दूर खरौना गांव के सामने नहर में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी तो पश्चिमशरीरा थाना पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि शव बहकर काफी दूर चला गया था, इसलिए गुरुवार की शाम को शव बरामद नहीं हो सका था। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।