सरायअकिल में दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण
Kausambi News - शनिवार को एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता ने मां के सामने किशोरी को बाइक पर जबर्दस्ती बैठाकर फरार हो गया। परिजनों ने पहले खुद खोजबीन की, लेकिन बाद में पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज...

किशोरी का शनिवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहर्ता मां के सामने ही किशोरी को जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर से खोजबीन की। पता नहीं लगने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह बाजार गया था। पत्नी पड़ोस की महिला और 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव के बाहर लकड़ी काटने गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अजय पुत्र महेंद्र निवासी बहुंगरी थाना सरायअकिल पहुंचा। मां के सामने ही उसने जबरन किशोरी को बाइक पर बैठा लिया। मां ने अपहरण का विरोध किया तो जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शोर सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी का पीछा किया पर वह भाग निकला। इधर, घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उनके होश उड़ गए। सभी ने खोजबीन शुरू की। आरोपी के परिवारवालों से बातचीत की। परेशान होकर सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।