
इंचार्ज प्रधानाध्यापक की धमकी से शिक्षकों में दहशत
Kausambi News - उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुइ्र कार्रवाईभरवारी, हिन्दुस्तान संवाद।मूरतगंज ब्लॉक के सैंता कम्पोजिट विद्यालय में इन दिनों शिक्षक स्टाफ भारी तनाव और असुरक्षा की भावना से गुजर रहा है।...
उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुइ्र कार्रवाई भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। मूरतगंज ब्लॉक के सैंता कम्पोजिट विद्यालय में इन दिनों शिक्षक स्टाफ भारी तनाव और असुरक्षा की भावना से गुजर रहा है। विद्यालय के शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक सबिता अम्बर आए दिन एससी/एसटी एक्ट की धमकी देकर स्टाफ के अन्य सदस्यों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। महकमे के जिम्मेदार हैं कि शिक्षकों की समस्सयाओं को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं हैं। शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक की यह कार्यशैली विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि शिक्षकों को भय और असहजता के बीच काम करना पड़ता है। मामले को और गंभीर बनाते हुए सहायक अध्यापक अंकिता श्रीवास्तव के पति रवि अस्थाना जो सचिवालय में कार्यरत बताए जा रहे हैं, द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर शिक्षकों को धमकाने की शिकायत भी सामने आई है। स्टाफ का कहना है कि जब भी कोई शिक्षक विद्यालय की अनुशासनहीनता या कार्य में गड़बड़ी की बात उठाता है तो रवि अस्थाना के नाम से प्रभावशाली लोगों तक शिकायत करने या ट्रांसफर कराने की धमकी दी जाती है। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायतें की हैं। इसके बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर कड़ी या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का वातावरण अब इतना तनावपूर्ण हो गया है कि शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इतना ही नहीं विद्यालय में पढ़ने आने वाले विद्यार्थी भी इस असहज माहौल का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि विद्यालय में फिर से सामान्य और शांतिपूर्ण कार्य वातावरण बहाल हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




