
बीएसए से शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग
Kausambi News - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान मांगा। ज्ञापन में मकान किराये में संशोधन और मिड डे मील योजना में आ रही कठिनाइयों का हल मांगा गया। बीएसए ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवा को प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा से मिला। इस दौरान मांगों का ज्ञापन देते हुए शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग किया। बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने मकान किराये में वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों पर लिए गए शासन के निर्णय के अनुसार दरों में संशोधन की मांग किया। बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश में श्रेणियों के निर्धारण में स्पष्ट है कि श्रेणी अ के अतिरिक्त सभी जिला मुख्यालय ब श्रेणी में रखे जाएंगे।

इस स्थिति में जिले के जिला मुख्यालय मंझनपुर की आठ किलोमीटर की परिधि में स्थित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को श्रेणी बी का मकान किराया भत्ता मिलना चाहिए जो कि वर्तमान में नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा मिड डे मील योजना संचालित करने में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु दिए गए ज्ञापन में फल की कन्वर्जन कास्ट सहित रसोइया मानदेय और खाद्यान्न के लिए समय से भेजने की मांग की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वासन दिया है। इस मौके पर अवनीश मिश्र, अजय सिंह, बालचंद्र, अनूप वर्मा, ज्ञानेश मिश्र, बिना चंद्र रजक, अनुराग सोनकर आदि पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




