
दो सम्मानों से एक साथ सम्मानित हुई दोआबा की शिक्षिका
Kausambi News - शिक्षिका के सम्मान की खबर मिलते महकमे में खुशी की लहरफोटो-सिराथू, हिंदुस्तान संवाद। जिले के सिराथू ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह को लखनऊ में दो प्रतिष्ठित...
शिक्षिका के सम्मान की खबर मिलते महकमे में खुशी की लहर फोटो- सिराथू, हिंदुस्तान संवाद। जिले के सिराथू ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर की सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह को लखनऊ में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। रविवार को अंबर होटल में आयोजित शैक्षिक संवाद मंच के राष्ट्रीय शिक्षक सारथी सम्मान 2025 समारोह में उन्हें शिक्षण और साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शालिनी सिंह को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके नवाचार प्रयासों, छात्र-केन्द्रित कार्यशैली और लगातार उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पुत्र बादल और एनसीईआरटी, नई दिल्ली के शिव मोहन यादव ने उन्हें यह सम्मान दिया।

इसी समारोह में उन्हें ''फूले हैं पलाश'' पुस्तक में प्रकाशित उनके प्रभावशाली लेख के लिए ''पलाश प्रज्ञा सम्मान'' भी प्रदान किया गया। पुस्तक के संपादक दुर्गेश्वर राय ने शालिनी सिंह को उनकी साहित्यिक प्रतिभा और सामाजिक विषयों पर संवेदनशील लेखन के लिए यह सम्मान दिया। कार्यक्रम के कुशल संचालन और आयोजन के लिए प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रमोद मलय ने भी मंच की ओर से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण करते हुए शालिनी सिंह ने कहा क़ी यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। यह मुझे बच्चों के हित में और अधिक समर्पित होकर कार्य करने क़ी शक्ति देता है। सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह इससे पहले भी अपने कई लेखों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत हो चुकी है। राजधानी में शिक्षिका के सम्मान से कौशांबी के अध्यापकों में खुशी की लहर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


