
कोचिंग पढ़ाने गए शिक्षक की बाइक की पार
संक्षेप:
Kausambi News - प्रयागराज के धूमनगंज निवासी शरीक अहमद, जो अजुहा में एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं, ने शुक्रवार को एक छात्र के घर से बाहर निकलते ही अपनी बाइक गायब पाई। उन्होंने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके...
Sep 13, 2025 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
अजुहा, संवाददाता। प्रयागराज के धूमनगंज निवासी शरीक अहमद ने बताया कि वह अजुहा कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहते हैं और स्थानीय एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। इसी के साथ घर-घर जाकर बच्चों को कोचिंग पढ़ाने का भी काम करते हैं। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार की शाम वह अजुहा में एक छात्र के घर कोचिंग पढ़ाने गए थे। घर से बाहर निकलकर देखा तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


