Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsSuspicious Death of Newlywed Woman in Raebareli Suicide or Murder
फांसी के फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

फांसी के फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

संक्षेप:

Kausambi News - रायबरेली के अंधावां गांव में एक नवविवाहित महिला आंचल तिवारी का शव घर में फांसी पर लटका मिला। महिला ने आत्महत्या की या हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Jan 08, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव में ब्याही एक नवविवाहिता का शव बुधवार रात घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया अथवा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया, फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। रायबरेली जिले के ऊंचाहार की रहने वाली 20 वर्षीय आंचल उर्फ संध्या तिवारी का विवाह 29 नवंबर 2025 को अंधावां निवासी शिव विधान तिवारी के साथ हुआ था। ससुरालियों के मुताबिक बुधवार रात करीब 11: 30 बजे संध्या का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह देख परिवारीजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन आननफानन महिला को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाहिता घरेलू विवादों को लेकर मानसिक तनाव में रहती थी। छोटी-छोटी बातों को लेकर पति से उसकी कहासुनी होती थी। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ----- मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ हो जाएगा। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी